Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने आज सोमवार को कहा कि, यह ताज्जुब वाली बात है कि सरकार ही सरकार बदल रही है और सरकार ही नई सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि, हम लोग तो पहले से ही कह रहे थे कि एनडीए की सरकार बनने के बाद यह (बीजेपी) लोग नीतीश कुमार को सीएम नहीं रहने देंगे।

महिला को सीएम बनाने को लेकर कही ये बात

वहीं, इस दौरा जब उनसे पूछा गया कि राबड़ी देवी के बाद बिहार में बीजेपी महिला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इसपर तेजस्वी ने कहा कि, चर्चा तो चल रही है, चर्चा चलने दीजिए। एनडीए को फैसला लेना है। एनडीए में भी सिर्फ दो व्यक्ति को फैसला लेना है। वैसे भी जिसे जनता का समर्थन नहीं होगा वही मुख्यमंत्री होगा। यह बात हमने पहले भी कही है।

गुजरात से चलेगी बिहार सरकार- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, जो भी सरकार बनेगी गुजरात से चलेगी और यह बात हम लोग चुनाव में भी बोलते थे कि एनडीए आएगा तो गुजरात से ही सरकार चलेगी और यह भी बोलते थे कि नीतीश जी को रहने नहीं दिया जाएगा। अब कौन बनता है नहीं बनता है। यहां सब के मन में लड्डू है। सब अपना-अपना मीडिया में चलवा रहा है। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीएम कौन होगा ये तो 2 लोग ही तय करेगा। तेजस्वी का इशारा पीएम मोदी और अमित शाह की ओर है।

‘जाते-जाते खत्म कर दिया बिहार का खजाना’

इस दौरान तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म कर गए हैं, जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म और 20 साल राज करने के बाद भी बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। प्रति व्यक्ति निवेश में भी सबसे कम है। शिक्षा स्वास्थ्य में भी सबसे पिछड़े राज्यों में हम लोग आते हैं। ना इंडस्ट्री है ना कारखाना है जो वादा इन लोगों ने किया था वो को पूरा करना तो छोड़िए 2 महीने में एक भी कैबिनेट की मीटिंग नहीं हो पाया आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

तेजस्वी को है इस बात का दुख

तेजस्वी यादव ने कहा कि, जदयू अब जदयू नहीं रहेगी। अब वह भाजपा का प्रकोष्ठ बन गया है। भाजपा के एजेंट लोग जदयू में हैं। वही लोग जदयू को खत्म कर दिए हैं। नीतीश कुमार की जिस तरह से विदाई की गई है, वो बेहद दुखद है, जो 20 साल मुख्यमंत्री रहा उसे आप राज्यसभा भेजने का निर्णय ले रहे हैं। थोपा गया है।

ये भी पढ़ें- JDU के बाहुबली MLA के पर घर रेड, टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी, विधायक के भाई समेत 3 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी