रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश के रुबा ताडु ने कुल 274 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और कड़े मुकाबले देखने को मिले.
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद उन्मूलन पर होगी बड़ी चर्चा, बस्तर का 96% क्षेत्र हुआ नक्सली अभिशाप से मुक्त…
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित प्रतिस्पर्धा में अरुणाचल प्रदेश के रुबा ताडु ने कुल 274 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 117 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 157 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया.

दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के देवरकोंडा प्रेम सागर रहे, जिन्होंने कुल 270 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता. वहीं अरुणाचल प्रदेश के ही सोरम हिटलर टाग्रू ने 262 किलोग्राम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया.
प्रतियोगिता में ओडिशा के सनातन मलिक (249 किग्रा) चौथे स्थान पर रहे, जबकि असम के प्रीतम सोनोवाल (248 किग्रा) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया. मध्यप्रदेश के पृथ्वीराज चौहान (226 किग्रा) छठे स्थान पर रहे.
इसके अलावा त्रिपुरा के डेनियल जमातिया (192 किग्रा), गोवा के एलेस्टर गोम्स (152 किग्रा), तेलंगाना के सिद्दाबोइना नवीन (146 किग्रा) और छत्तीसगढ़ के छत्रपाल ठाकुर (130 किग्रा) ने भी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया.

