Khesari Lal Yadav: भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव आज मंगलवार (10 मार्च) को पटना पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि पवन सिंह को बीजेपी ने राज्यसभा नहीं भेजा। इसपर आपका क्या कहना है? इसके जवाब में खेसारी लाल यादव ने कहा कि, उन्हें भी इस बात का दुख है।

मुझे भी बुरा लगा- खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि, यह पूरी तरह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। मुझे भी बुरा लगता है कि एक व्यक्ति 17-18 साल से पार्टी की सेवा कर रहा है, लेकिन उसे अब तक कोई बड़ा पद नहीं मिला। शायद उनकी पार्टी के लोग अभी उन्हें उस लायक नहीं समझ रहे होंगे।

निशांत कुमार को दी शुभकामना

वहीं, निशांत कुमार के राजनीति में आने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि, उनके लिए शुभकामनाएं हैं। अच्छी बात है कि युवा पीढ़ी राजनीति में आकर राज्य को बेहतर बनाने की कोशिश करें। वहीं, विपक्ष द्वारा परिवारवाद के आरोप लगाए जाने पर खेसारी ने कहा कि, अगर आप किसी पर परिवारवाद का आरोप लगाएंगे, तो फिर दूसरे लोग भी आप पर आरोप लगा सकते हैं।

नितिन नबीन से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि राज्यसभा के उम्मीदवारों का ऐलान होने से पहले यह चर्चा थी की बीजेपी पवन सिंह को अपने कोटे से राज्यसभा भेज सकती है। पवन सिंह ने बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात भी की थी। हालांकि उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया था और राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कहा था कि, मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा। हालांकि जब उम्मीदवारों का ऐलान किया गया तो उसमें पवन सिंह का नाम नहीं था।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने बुलाई महागठबंधन विधायकों की बैठक, 5वीं सीट को लेकर फंसा है पेच