Kiren Rijiju Attack On Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा (सिक्योरिटी) के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे विदेश और देश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं।
रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ संसद में हंगामा करना है। कांग्रेस कहती है कि हम उन्हें बोलने नहीं देते। लेकिन जैसे ही वे (राहुल) अंदर आते हैं। हंगामा, बैनर और नारेबाजी शुरू हो जाती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी ऐसा ही करती हैं लेकिन उनसे बात की जा सकती है। हम समाजवादी पार्टी, TMC और यहां तक कि DMK के नेताओं के साथ भी अच्छे से काम कर सकते हैं। राहुल गांधी के बर्ताव की वजह से छोटी विपक्षी पार्टियों और सांसदों को बोलने का समय नहीं मिल पाता। वे अपने इलाके के मुद्दे नहीं उठा पाते।
रिजिजू बोले- स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, विपक्ष ने बदसलूकी की
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर, किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, सरकारी काम को आगे बढ़ाना और विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका देना है। जिस तरह से वे (विपक्षी सांसद) स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रदर्शन किया। हमारे स्पीकर ओम बिरला ने संयम और नरमी दिखाई। अगर सोमनाथ चटर्जी स्पीकर होते, तो शायद वे सभी को सस्पेंड कर देते।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
दरअसल 11 फरवरी को भाजपा ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने स्पीकर के चैंबर्स में उनसे बदसलूकी की। हालांकि बाद में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के वर्तमान सेशन का आखिरी दिन था। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


