KKR vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। अब LSG को इस मुकाबले को जीतने के लिए 182 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि KKR के लिए बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। जबकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41, रोवमैन पॉवेल ने 38 और कैमरून ग्रीन ने 36 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

KKR और LSG की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H