KKR vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में LSG ने मुकुल चौधरी और आयुष बडोनी की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

आखिरी ओवरों में मुकुल चौधरी की धमाकेदार बल्लेबाजी से LSG ने जीत दर्ज की

लखनऊ को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 43 रन की जरूरत थी और सात विकेट गिर चुके थे। ऐसे दबाव में मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को हारते-हारते जीत दिलाई। अंतिम ओवर में जब जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, तो चौधरी ने एक छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर LSG को जीत दिला दी।

LSG के लिए बल्लेबाजी में इंपैक्ट प्लेयर आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मुकुल चौधरी ने रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा एडेन मार्करम ने 22, मिचेल मार्श ने 15, निकोलस पूरन ने 13 और कप्तान पंत ने 10 रन बनाए।

KKR के लिए गेंदबाजी में इंपैक्ट प्लेयर वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।

कोलकाता की तीसरी हार, लखनऊ की दूसरी जीत

गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में 3 बार की चैंपियन KKR का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम को अब तक खेले गए 4 में से 3 मैचों में हार मिली है, जबकि 1 मैच बारिश से धुल गया। वहीं LSG की टीम ने पहले मैच में हार का सामना जरूर किया था, लेकिन लगातार 2 मैच में जीत हासिल की। अब LSG 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं, KKR 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

KKR और LSG की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H