KKR vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 का 15वां मुकाबला आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीम के प्रदर्शन पर गौर करें तो KKR का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम को अब तक खेले गए 3 में से 2 मैच में हार मिली है, जबकि 1 मैच बारिश से धुल गया। वहीं LSG की टीम ने पहले मैच में हार का सामना जरूर किया था, लेकिन फिर अगले मैच में जीत हासिल की। ऐसे में जहां KKR इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं LSG की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड यानी ईडन गार्डन्स में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है और सतह सपाट होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज प्रभावी होते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस के चलते लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान रहता है।
ईडन गार्डन्स में IPL के आंकड़े

ईडन गार्डन्स बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मैदान माना जाता है और यहां अब तक 101 मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 बार जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 57 बार जीत हासिल की है, यानी यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर फायदेमंद रहता है। टॉस जीतना या हारना भी मुकाबले पर ज्यादा फर्क नहीं डालता—यहां 51 मैच टॉस जीतने वाली और 49 मैच टॉस हारने वाली टीम ने जीते हैं।
कोलकाता में आज बारिश का साया, मैच पर पड़ सकता है असर

कोलकाता में आज खेले जाने वाले मुकाबले पर मौसम की नजर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार करीब 90% बारिश की संभावना है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, दिनभर गर्मी और उमस भी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। दिन में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात के समय यह घटकर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
KKR बनाम LSG हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान LSG का पलड़ा 3 बार की चैंपियन KKR पर भारी रहा है। LSG ने KKR के खिलाफ अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि KKR ने 2 मैच जीते हैं।
KKR और LSG की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

