KKR vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में 65 रन से करारी शिकस्त दी। 227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 39 रन का अहम योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि वैभव अरोड़ा को 2 सफलता मिली। इसके अलावा अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन और रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इसके अलावा ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को 1 सफलता मिली।
इस जीत के साथ हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली है, जबकि कोलकाता को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (KKR vs SRH IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल।
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

