Korba-Raigarh News Update : कोरबा. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 4 फरवरी को किया जा रहा है. प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक वेदांता स्किल स्कूल लनेंट स्कील लिमिटेड बालको कोरबा और परिश्रम रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम, हरियाणा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है फिटर 30 पद, होटल मैनेजमेंट 30 पद, वेल्डर 30 पद, मोबाईल रिपेयरिंग 30 पद, मीटर इंस्टालर 300 पद शामिल है. शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई (सभी ट्रेड) एवं नॉन आई.टी.आई. शामिल है. आयुसीमा 18-40 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये 15,000 से 18,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है.

Bastar News Update

ट्रक और ट्रेलर के बीच भिड़ंत में 1 की मौत

कोरबा. पुलिस व प्रशासन सड़क हादसे पर अंकुश लगाने लगातार प्रयास कर रही है. बावजूद इसके हादसे थमने का नाम नही ले रहा. एक बार फिर कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग पताढ़ी के समीप प्याज लोड डाला बॉडी ट्रक व ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गया. हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. ट्रक का चालक केबिन के भीतर फंस गया. पुलिस भारी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नही बचाई जा सकी. मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की है.

घटना मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे घटित हुई. बताया जा रहा है कि कुर्सीपार भिलाई में रूस्तम शाह 54 वर्ष निवास करता था. वह वाहन चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था. रूस्तम नासिक से डाला बॉडी ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीआर 8677 में प्याज लोड कर जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ था. वह पताढ़ी के समीप पहुंचा था. इसी दौरान ट्रक कुसमुंडा से कोरबा पावर प्लांट की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीजी 4336 से जा भिड़ा. यह भिडंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ट्रक के केबिन में चालक फंस गया, जबकि ट्रेलर के चालक को भी चोटें आई.

घटना घटित होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को निकालने कवायद शुरू की, लेकिन सफलता नही मिली. आखिरकार केबिन मुख्यमार्ग में यातायात रहा बाधित को गैस कटर के माध्यम से काटकर चालक को बाहर निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले से वाहन मालिक और परिजनों को अवगत कराया. उनकी उपस्थिति में वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई. इसके साथ ही शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की है.

छोटे भाई के हत्यारे पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

कोरबा. पैतृक जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद पर बड़े भाई ने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई पर कुल्हाड़ी व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में छोटे भाई की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. करीब ढाई साल तक चली सुनवाई के बाद दोषसिद्ध होने पर पिता पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. यह फैसला तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा के न्यायालय ने दिया है. अतिरिक्त लोक अभियोजक कटघोरा दिलीप झा ने बताया कि घटना हरदीबाजार थानांतर्गत यादव गली दर्री में घटित हुई थी. यहां रहने वाले लक्ष्मीनारायण तिवारी को पैतृक जमीन को लेकर अपने बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी 70 वर्ष से विवाद चला आ रहा था. 30 जुलाई 2023 की सुबह करीब 8 बजे कौशल अपने पुत्र अशोक तिवारी के साथ छोटे भाई के पास पहुंचा. वे दोनों कुल्हाड़ी और डंडे से लैस थे. उन्होंने लक्ष्मीनारायण से पैतृक जमीन को लेकर पुनः विवाद शुरू कर दिया. वे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे. इस दौरान कौशल और उसके पुत्र ने लक्ष्मीनारायण पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में लक्ष्मीनारायण के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई. जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा एचके रात्रे के न्यायालय में सुनवाई चल रही थी. सुनवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य व सबूत पेश किया गया, जिससे दोषसिद्ध हो गया. कोर्ट ने दोषी पिता पुत्र को आजीवन कारावास व पांच सौ रूपए अर्थदंड से दंडित किया है.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलकर महिला को आरोपी ने पीला दिया. जिसके बाद महिला को नींद आने लगा. फिर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. फोटो और विडियो बना लिया. जिसके बाद महिला को लगातार ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण कर रहा था. महिला ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. जहां पुलिस ने कार्रवई की है. छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पीड़िता द्वारा 2 फरवरी को थाना छाल में आवेदन प्रस्तुत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. महिला ने बताया कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से जनवरी 2025 से मायके में रह रही है. अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए छाल के चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार अनुसार 6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके काम से छुट्टी के दिन शाम को उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्डड्रिंक पिलाया, जिसे पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी. घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. महिला के आवेदन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल धारा 64(2) (एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं महिला थाना टीम द्वारा पीड़िता के कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके पश्चात पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव पिता दुर्ग विजय यादव, निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास थाना छाल क्षेत्र को गिरफ्तार किया. आरोपी की मेडिकल जांच एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

आंख में लगाया बाम और ले भागा 30 हजार का जेवर

रायगढ़. नहाने गई महिला के आंखो में अचानक पीछे से झंडूबाम लगाकर एक अज्ञात आरोपी ने करीब 30 हजार के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. महिला ठीक नहाने वाली थी, ऐसे में आरोपी पीछे से आया और उसके आंखो में झंडू बाम लगा दिया. फिर जेवर छीनते हुए फरार हो गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित निर्जला उरांव 21 वर्ष पति सुमिरन भगत पता निवासी कोडकेल थाना तमनार की रहने वाली है. घर के आगे लगभग 200 मीटर में बेंद्रा नाला है जिसमें रोज नहाने जाती थी. 01 फरवरी को सुबह 10 बजे से 10.30 बजे के बीच अकेली नहाने गई थी . उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आया नहाने के लिये तैयार हुई. उसी समय अज्ञात व्यक्ति हाथ में झंडुबाम लगाया हुआ था आंख को बंद कर दिये आंख जलने लगा. गला में पहने चांदी का मंगलसूत्र एवं गला में पहने फदक की माला को छिन कर ले गया. फदक 07 नग में से 03 नग पानी में गिरा मिला, चांदी का मंगलसूत्र एवं सोने का फदक 04 नग जुमला किमती 30 हजार रूपये को लूट कर ले गया है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.