Kota Suicide: राजस्थान के कोटा में NEET और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में, बुधवार को एक और दुखद घटना सामने आई, जिसमें कोटा के दादाबाड़ी शास्त्री नगर इलाके में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम आशुतोष चौरसिया है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी था। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना की टीम देर रात मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पीजी संचालक भूपेंद्र के मुताबिक, आशुतोष चौरसिया चार महीने पहले ही इस पीजी में रहने आया था। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस को सूचना दी गई। दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं।
पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, और परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, और दादाबाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली में मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई पर NGT सख्त, जानकारी न देने पर DUSIB पर जुर्माना
- ‘मैं अभी भी कांग्रेस में हूं’, विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को सबूत पेश करने के दिए निर्देश
- आगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
- भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा: अमेरिका से जंग बढ़ने पर होर्मुज में बिछीं इंटरनेट केबल्स को काट सकता है ईरान, भारत का एक-तिहाई वेस्टबाउंड इंटरनेट ट्रैफिक इसी रास्ते जाता है
- आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव : रजिस्ट्री सस्ती, पेट्रोल महंगा, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल दरों में भी बढ़ोतरी

