भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा (Vanshika Singh Chadha) के साथ ब्याह रचा लिया है. दोनों की शादी उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी में शाही अंदाज में हुई. बचपन से एक-दूसरे को जानने वाले कुलदीप और वंशिका की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदली और अब यह रिश्ता सात जन्मों के बंधन में बंध गया है. अब लखनऊ के एक 5 स्टार होटल में रिसेप्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है.
17 मार्च यानी कल लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल ‘द सेंट्रम’ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. रिसेप्शन को लेकर दोनों परिवार मसूरी से लखनऊ पहुंच चुके हैं और होटल में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं. आयोजन को बेहद खास और शाही बनाने के लिए बड़े स्तर पर सजावट और मेहमाननवाजी की व्यवस्था की जा रही है. रिसेप्शन में करीब 800 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम इस कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं. इनमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा ICC अध्यक्ष जय शाह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : हौसले को सलाम : श्रीलंका में DAFC-20 International Para Cricket T-20 में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे रायबरेली के शिव, लगन और कड़ी मेहनत से हासिल की ये उपलब्धि
राजनीतिक क्षेत्र से भी कई बड़े चेहरे इस रिसेप्शन में नजर आ सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी समेत कई अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. इस भव्य आयोजन के लिए होटल का एक दिन का किराया करीब 26 लाख रुपये बताया जा रहा है. खाने-पीने की व्यवस्था, कमरे, सजावट और अन्य इंतजामों को मिलाकर पूरे आयोजन पर करीब 33 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. मेहमानों के लिए होटल का सबसे महंगा ‘प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज’ चुना गया है. इस पैकेज में एक प्लेट की कीमत करीब 5000 रुपये बताई जा रही है. मेहमानों के लिए कुल 52 तरह की डिशेज का भव्य बुफे तैयार किया जाएगा. रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े ओपन एरिया ‘लेबर्नम लॉन’ का चयन किया गया है, जहां सभी मेहमान आराम से बैठ सकेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

