चंडीगढ़। कुल्हड़ पिज्जा कपल को आखिरकार सुरक्षा मिल गई है। सहज अरोड़ा उर्फ साजन मनचंदा और गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के नाम से काफी मशहूर है लेकिन पिछले कुछ समय से उनके वायरल वीडियो के निहंग सिंह द्वारा की गई आपत्ति को लेकर उनकी चर्चा सोशल मीडिया में बनी हुई थी। अब इस पूरे मामले को देखते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा दे दी है।
कपल ने निहंग सिंह के द्वारा विरोध करने के बाद सुरक्षा की मांग की एक याचिका दायर की थी, जिस पर एसीपी जालंधर ने हाईकोर्ट में जवाब दायर कर दिया है।
एसीपी ने हाईकोर्ट को बताया कि दंपती की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। कोर्ट को बताया गया कि इसके अलावा उनके घर व रेस्टोरेंट पर पेट्रोलिंग के एक लिए एक पीसीआर लगाई गई है।

यह है मामला
कुछ दिन पहले निहंग सिंहों ने कपल के वीडियो पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि अभी भी सहज अरोड़ा पगड़ी पहनकर पत्नी के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि सहज अरोड़ा अपनी पगड़ी वापस करें और इंटरनेट मीडिया पर उनकी जो भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट करें। निहंग सिंहों ने थाना डिवीजन नंबर- 4 की पुलिस के पास शिकायत भी की थी। इसके विरोध में रेस्टोरेंट के सामने भी जमकर प्रदर्शन किया गया था और इसके बाद ही कपल ने खुद के लिए सुरक्षा की मांग की थी।
- Odisha News : जल्द पूरा होगा खुर्दा रोड-बलांगीर रेल प्रोजेक्ट, CM माझी ने काम की प्रगति पर जताई खुशी
- ‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM योगी ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
- Punjab News : पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या, कॉन्स्टेबल पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
- MP BJP में बंपर नियुक्ति: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान, भोपाल की कार्यकारिणी की घोषणा
- रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं! होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी


