जालंधर. निहंगों ने जालंधर में पहुंचकर फिर से पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज़्जा के खिलाफ प्रदर्शन किया. निहंगों ने कपल को 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार तक का अल्टीमेटम दिया था और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. आज निहंग सिंह शहर में फिर पहुंचकर कपल का विरोध करेंगे.
निहंग बाबा मान सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने 18 अक्टूबर तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो हम कपल का रेस्टोरेंट बंद करवा देंगे. यह निर्णय निहंगों और पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया. निहंग थाना डिवीजन नंबर-4 पहुंचे थे और वहां से जाते समय उन्होंने कपल को अल्टीमेटम दिया.
रेस्टोरेंट के बाहर किया था प्रदर्शन
हाल ही में निहंग बाबा मान सिंह अपने समर्थकों के साथ कपल के रेस्टोरेंट के बाहर इकट्ठे हुए थे. उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह सोमवार को जालंधर पहुंचेंगे. जो कोई भी इस मामले पर बात करना चाहता है, वह आकर हमसे बात कर सकता है. बेहतर होगा कि आप इस मामले को ज्यादा न बढ़ाएं. पिछली बातों को ध्यान में रखते हुए मैं आपके साथ छोटे भाई की तरह पेश आऊंगा.

इसके साथ ही हिंदू नेता साध्वी देवी ठाकुर ने कुल्हड़ पिज़्जा कपल के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि पगड़ी पहनने का कोई नियम नहीं है. अगर पगड़ी बांधकर कोई काम करना गलत है, तो पगड़ी बांधकर क्लबों और बारों में भी मत जाओ. मांस खाने वालों को मांस छोड़ देना चाहिए. केवल इस कपल को ही निशाना क्यों बनाया गया? कहते हैं कि सिखों के अलावा कोई भी पगड़ी नहीं पहन सकता.
- गर्भवती हिप्पो ने रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान किया हमला, महिला पशु चिकित्सक की दर्दनाक मौत; वन मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
- IPL 2026 से पहले टीमों में मची खलबली, 1-2 नहीं बल्कि पूरे 13 खिलाड़ी चोटिल, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, 18 चक्का ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, तीन वाहन बांध में गिरे, जिंदगी से जंग लड़ रहा चालक
- नवरात्रि में नवाचार: जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व बेटियों को सौंपा, प्रभारी मंत्री से वीडियो कॉल पर की चर्चा
- कंडे को लेकर कांडः छोटी सी बात पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 2 महिलाओं और बच्चे को मारी गोली, जानिए आखिर बहा खून…

