योगेश पाराशर, मुरैना। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के चीते मुरैना तक दस्तक दे रहे हैं। दो चीते सबलगढ़ तहसील के अटार गांव में देखे गए। दोनों चीते शिकार की खोज में चंबल नदी किनारे बसे अटार गांव के खेतों तक पहुंच गए। खेतों में इस समय गेहूं की फसल कट रही है। जिन खेतों में फसल कट गई है, वहां किसान अपनी मवेशियां छोड़ रहे हैं। 

READ MORE: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: सिंगरौली से मुंबई के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

कूनो से निकलकर आए दोनों चीते खेतों में चर रही भैंसाें का शिकार करने पहुंच गए। यह देख पास ही फसल काट रहे किसानों में हड़कंप मच गया। महिला किसान डरकर सुरक्षित स्थानों पर भागी। किसानों ने लाठी व पत्थर उठा लिए। जैसे ही चीते ने भैंस की ओर झपट्टा मारा तो किसानों ने चिल्लाना, खेत से मिट्टी के डीले उठाकर मारना शुरू कर दिया।

READ MORE: छेड़खानी से आहत 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग 

इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान चीते से भैंस को बचाने के लिए चीते की ओर लाठी लेकर भागता दिखता है। किसान को देख चीता भैंसों के झुंड का छोड़कर भाग जाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m