Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए 13 मार्च का दिन खास रहा। उनके लाड़ले भाई प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके खातों में योजना की 34वीं किश्त के रूप में 1500 रुपये ट्रांसफर किए। सीएम ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में 1.25 महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में यह रकम नहीं पहुंची जिससे वे काफी परेशान भी रहीं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है और किनके अकाउंट में 1500 रुपए नहीं आएंगे।

इन्हें नहीं मिलेंगे Ladli Behna Yojana के 1500

सरकार अपने वादे के अनुसार 3 हजार की ओर धीरे-धीरे कदम तो बढ़ा रही है। लेकिन इसके साथ पात्रता नियम सख्त भी होते जा रहे हैं। ऐसे में जिन महिलाओं के परिवार में कोई आयकर दाता है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। 

साथ ही जिन परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा है, वे भी इसकी पात्र नहीं बन पाएंगी। वहीं सरकारी नौकरी या पेंशन लेने वाले परिवार की महिलाएं भी अपात्र कहलाएंगी। 

Ladli Behna Yojana में ऐसे आती हैं बैंक अकाउंट की समस्या

आधार से लिंक नहीं

DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) एक्टिवेट नहीं

लंबे समय से कोई ट्रांजेक्शन नहीं। 

गलत/अपडेट न हुआ बैंक डिटेल्स

पैसा न आने पर करें ये काम

अगर आपके अकाउंट में पैसा न आए तो घबराएं नहीं। पहले अपना बैंक पासबुक/स्टेटमेंट चेक करें। आधार-बैंक लिंक और DBT एक्टिवेट करवाएं। हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 या टोल-फ्री 181 पर कॉल करें। CSC सेंटर या ग्राम पंचायत में जाकर सहायता लें। अगर नाम कट गया है, तो अपील का विकल्प पोर्टल पर चेक करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m