लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को विस्थापित हिंदू परिवारों को भौमिक अधिकार का आवंटन करेंगे. चंदन चौकी पलिया में सीएम योगी का कार्यक्रम होगा. जिसमें वे 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपा जाएगा. ये वो हिंदू परिवार हैं जो बांग्लादेश से विस्थापित हुए थे. इन्हें आजादी से जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला था. कल सीएम लखीमपुर खीरी, धौरहरा, मोहम्मदी में आयोजित कार्यक्रम में पत्र सौंपेंगे.
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इन परिवारों को जिले की तीन प्रमुख तहसीलों के चार गांवों में पुनर्वासित किया गया है. इसमें धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 97 परिवार, मोहम्मदी तहसील के मियांपुर में सर्वाधिक 156 और मोहनपुर ग्रन्ट में 41 परिवार के अलावा गोला तहसील के ग्रन्ट नंबर-3 में 37 परिवार बसाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : योगी जी बच्चों का भविष्य है, खिलौना नहीं! UP में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण का दावा झूठा, कई स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, इसे सुशासन कहें या ‘कुशासन’?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, इन परिवारों को केवल जमीन ही नहीं दी गई, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया गया है. प्रशासन का दावा है कि इन गांवों में राशन वितरण से लेकर मनरेगा के तहत रोजगार तक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. वर्षों पहले विस्थापित हुए इन परिवारों के लिए अब उत्तर प्रदेश न केवल एक ठिकाना है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी बन गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

