Bihar Politics: बिहार की राजनीति में चल रही हलचल के बीच राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली से पटना लौटते ही आज शुक्रवार (6 मार्च) को उन्होंने कहा कि, राज्य में होने वाले सभी अहम फैसले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा और सहमति से ही होते हैं। आज तक कोई भी उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ फैसला नहीं करवा सका है। उन्होंने कहा कि, बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और वह जदयू से होगा या भाजपा से…इसका अंतिम फैसला भी नीतीश कुमार ही करेंगे।
कांग्रेस-राजद से फर्क नहीं पड़ता- ललन सिंह
इस दौरान ललन सिंह ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस और राजद अगर इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं, तो देते रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि, बिहार की राजनीति में अंतिम निर्णय हमेशा नीतीश कुमार ही लेते हैं। उनका स्वभाव ही ऐसा है कि उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई फैसला नहीं होता।
आरसीपी सिंह पर भी साधा निशाना
वहीं, पूर्व जदयू नेता आरसीपी सिंह के आरोपों पर ललन सिंह ने कहा कि, जो व्यक्ति अब पार्टी में नहीं है, उसकी बातों पर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि, आरसीपी सिंह ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही नीतीश कुमार नाराज हो जाते हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री उनसे मिलने की बात तो दूर, उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा: रिटायर्ड ले. जनरल सैयद अता हसनैन को क्यों बनाया बिहार का राज्यपाल? बताई असली वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

