अनिल सक्सेना रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में इंस्टाग्राम पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत करने और तो चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर को लल्लूराम डॉट काम ने प्रमुख्ता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई की।

8 मार्च महाकाल भस्म आरती: पंचमी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची

फरियादी द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम पर एक रील में शादाब कुरैशी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में ऐसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। नगर में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने एवं तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने की आशंका उत्पन्न हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रायसेन और भोपाल के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में शादाब कुरैशी पिता शाहीर कुरैशी निवासी कसाई मोहल्ला रायसेन, युसूफ शेख पिता महफूज शेख निवासी चटाईपुरा, भोपाल, वसीम मोहम्मद पिता इब्राहिम खान निवासी ऐशबाग, भोपाल, पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी पिता सलीम कुरैशी निवासी तलैया, भोपाल शामिल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m