चंडीगढ़. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है जिसके कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लंबे जाम के कारण लोग घंटे परेशान हो रहे हैं। बीती रात से वहां पर बारिश हो रही थी जिसके कारण एक बड़ी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा गया। यह रास्ता ऐसा है जहां से हर दिन हजारों मुसाफिर गुजरते हैं।
लेंस स्लाइडिंग होने के कारण हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंडी में हाईवे पर एक थार जीप फस गई है, जिसके बाद यहां पर दोनों तरफ से गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगने के कारण यहां मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

मौके पर जेसीबी समेत बचाव दल पहुंच गया है, जो मलबे को हटाने का कार्य कर रहे हैं। मंडी के SP ने वाहन चालकों को वैक्लिपक मार्गों से जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि 9 मील के पास मशीनरी तैनात कर दी गई है, हाईवे जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
- ‘मेरे ऊपर 38 फर्जी केस, बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’, MP के मंत्री कैलाश बोले- मेरी फोटो पर भी माला टंग गई होती, बजरंगबली की कृपा से…
- सिएटल शहर में स्थापित की गई स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, अब आध्यात्म और आधुनिकता साथ-साथ
- बीजेपी के पोस्टर से नितिन नवीन हुए गायब, प्रदेश कार्यालय में मची खलबली, आनन-फानन में हटाया गया बैनर
- बीएसपी कैंटीन में काम करने वाले कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर लगाई फांसी, बीती रात घर में हुआ था क्लेश…
- मणिपुर में बीएसएफ जवान की हत्या के बाद तलाशी अभियान तेज, 21 अवैध बंकर ध्वस्त; तेंगनौपाल में 13 IED बरामद

