जालंधर. जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनाइट हमले को लेकर अब सियासी रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। एक और जहां भाजपा इसकी कड़ी निंदा कर रही है, वहीं अब बार एसोसिएशन ने भी उनका साथ दिया है। जालंधर के वकीलों ने इस हमले की निंदा करते हुए आज काम बंद करने का ऐलान कर दिया है जिसके कारण कोर्ट में काम नहीं हो रहा है। कोर्ट आज खुला है लेकिन लोगों को आगे की डेट दी जा यही है।
बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले को लेकर वह बेहद गंभीर है और यही कारण है कि वह निंदा करते हुए आज कोर्ट में नो वर्क डे का ऐलान कर दिए हैं। जालंधर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ने आदित्य जैन ने कहा कि मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री होने के साथ-साथ बार एसोसिएशन के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके घर पर जो ग्रेनेड हमला हुआ है हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला सिर्फ मनोरंजन कालिया के ऊपर नहीं बल्कि पूरी लीगल फर्टनिटी के ऊपर हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

पुलिस क्या कर रही
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस स्टेशन के पास यह हमला हो सकता है तो यह पुलिस प्रशासन का सबसे बड़ा फेल्यर है। हम चाहते हैं कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पुलिस तैनात हो ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कुछ पुलिस अफसर अच्छी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। पंजाब के मौजूदा हालात 40 साल पहले जैसे हो गए हैं।
- IND-SA क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
- CG Crime News : स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को प्राचार्य ने बनाया बंधक, शिक्षकों के साथ मिलकर की पिटाई, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
- CG Accident News : जर्जर सड़क बनी जानलेवा, बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने पर युवक हुआ घायल, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
- रातभर बातचीत, आखिरी कॉल और फिर सन्नाटा: MP में लॉन्ग डिस्टेंस लव अफेयर का ट्रेजिक एंड, 350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ चुनी मौत
- कुंभ मेला 2027: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार


