पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां सोशल मीडिया का बढ़ता जुनून अब जानलेवा रूप लेता नजर आ रहा है। शहर के नर्मदा पुल पर कुछ युवक खुलेआम अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस पुल पर हर समय भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, वहीं एक शख्स बिना किसी सुरक्षा के बेखौफ होकर वीडियो शूट कर रहे हैं।

READ MORE: चंद सेकंड में जा सकती थी जान: ट्रेन में चढ़ने समय फिसला महिला यात्री का पैर, RPF जवान ने बहादुरी से ऐसे बचाई जान  

वायरल वीडियो में पीछे से तेज रफ्तार वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं, जबकि सामने एक व्यक्ति बेपरवाह अंदाज में कैमरे के सामने स्टंट कर रहे हैं। यह नजारा साफ तौर पर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे। ज़रा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है, लेकिन इसके बावजूद ना तो इन युवकों को अपनी सुरक्षा की चिंता है और ना ही दूसरों की।

READ MORE: Jabalpur Scam: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1 लाख की ठगी, इधर ढोंगी बाबा ने 5 करोड़ दिलाने के बहाने ऐंठे 28 हजार

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की खतरनाक हरकतों की इजाज़त दी जानी चाहिए? और क्या प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m