चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश या आंधी को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम से आज शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
किन जिलों में होगी बारिश ?
मौसम विभाग के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कई इलाकों में 50 से 75 प्रतिशत तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में 25 प्रतिशत तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?
- 7 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है।
- 8 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और पटियाला में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।
- 9 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना। गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। अमृतसर, लुधियाना और संगरूर में 25 से 50 प्रतिशत और बाकी जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
- 10-11 अगस्त: मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार

