इटावा लायन सफारी में एक बार फिर से शावकों जन्म हुआ है. शेरनी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. नीरजा शेरनी ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है. अखिलेश यादव ने एशियाई शेरों को संख्या बढ़ने पर खुशी जताई है. उन्होंने इसे अपने कार्यकाल की उपलब्धता बताया है.
अखिलेश ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि ‘शेरों के सोहर गाओ! जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए ‘इटावा लायन सफ़ारी’ की शुरुआत की थी वो सोच फलीभूत हो रही है और यहां एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 शावकों को जन्म दिया है. पहली बार के 2 और दूसरी बार के 3 शावक मिलाकर अब यहां इसके कुल 9 स्वस्थ शावक सफलता पूर्वक पल रहे हैं.’
इसे भी पढ़ें : UP SI भर्ती परीक्षा : पेपर लीक गैंग, नकल गैंग को लेकर अलर्ट, पुलिस ने जारी किया नंबर और ईमेल आईडी, यहां कर सकते हैं शिकायत
अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘लायन सफ़ारी से जुड़े, प्रशंसा के पात्र सभी प्रतिबद्ध और कर्तव्यनिष्ठ लोगों को हार्दिक बधाई और अच्छा काम करते रहने के लिए शुभकामनाएँ! पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्त्व है, इसीलिए हम प्रकृति को बचाने के लिए बड़ी सोच के साथ सकारात्मक पहल करने में विश्वास करते रहे हैं और करते रहेंगे.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

