रायपुर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का पुनर्गठन किया है. समिति में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.

वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन ने कहा कि ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार. यह नई जिम्मेदारी सम्मान के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है. वह विश्वास दिलाते हैं कि संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, सदस्यों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए वह पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.
विशेषाधिकार समिति में कौन-कौन शामिल ?
समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है. बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह विधुड़ी, संगीता सिंह देव, त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल किए गए हैं. कांग्रेस से मणिक्कम टैगोर, डीएमके से टी आर बालू और सपा से धर्मेंद्र यादव भी समिति के सदस्य के रूप में शामिल होंगे.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

