कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानसभा आज शनिवार (7 फरवरी 2026) को105वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर  विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा के 105वां स्थापना दिवस पर ओम बिड़ला डिजिटल हाउस का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही अब बिहार विधानसभा पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा।

इस अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सशक्त लोकतंत्र सशक्त विधायक को लेकर चर्चा होगी। सबसे पहले विधानसभा परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत किया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी।

इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे, उन्हें भी बोलने का समय दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। पूरा कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के अगुवाई में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।

बता दें कि स्थापना दिवस को लेकर बिहार विधानसभा में हर साल कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस बार बिहार विधानसभा का 105 वां स्थापना दिवस है इस अवसर पर सशक्त लोकतंत्र पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा के सत्र का संचालन नियमावली पर भी मौके पर मौजूद सदस्य चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘रची जा चुकी है पप्पू यादव को मारने की साजिश’, सांसद के निजी सचिव ने सरकार और प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप