अनूप दुबे, कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। इस कार्रवाई से न सिर्फ विभाग बल्कि पूरे कटनी जिले में हड़कंप मच गया।
MP Budget Session 2026: कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग,
काम के बदले घूस की मांग, जाल में फंसे अधिकारी
जानकारी के अनुसार, आरोपी कार्यपालन यंत्री द्वारा शिकायतकर्ता से किसी कार्य की अनुमति और योजनाओं से जुड़े काम के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई। जैसे ही सिद्दीकी ने तयशुदा 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने मौके पर उन्हें धर दबोचा। रिश्वत की रकम तत्काल जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्यालय में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की, वहीं आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है- “शिकायत के आधार पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है। आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा गया है। आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। जानकारी नीतू त्रिपाठी डीएसपी विजलेंस जबलपुर ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


