अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साले गजपत ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गजपत ग्रेवाल के खिलाफ अब लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे उनके देश छोड़ने की संभावनाओं पर रोक लग गई है। उन्हें इसके पहले भी कई नोटिस दी गई है, जिसमें उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस विजीलैंस की जांच टीम लगातार पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेज रही थी, लेकिन गजपत ग्रेवाल ने अब तक किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही जांच में सहयोग किया। विजीलैंस के अधिकारियों का कहना है कि गजपत को कई बार समन भेजकर बुलाया गया था, लेकिन वह बार-बार जांच में नहीं आ रहे हैं।

ग्रेवाल द्वारा न तो पेशी में शामिल होने की इच्छा जताई गई और न ही कोई दस्तावेज़ या स्पष्टीकरण उपलब्ध करवाया गया। जांच में टालमटोल और सहयोग न मिलने के चलते अब विजीलैंस ने लुकआउट नोटिस जारी करने का फैसला लिया, ताकि वह देश से बाहर न जा सकें।
- कैशलेस टोल नीति के खिलाफ पंजाब में प्रदर्शन, यूनियन ने 15 अप्रैल से ‘फ्री टोल’ की दी चेतावनी
- महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर: दर्शन कर भावुक हुई सुनंदा शर्मा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी लिया आशीर्वाद
- आग, धुआं और बर्बादी का मंजरः BHU आयुर्वेद संकाय में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
- ‘चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष…’, अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के काटे
- साकेत कोर्ट में सुसाइड की कोशिश, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे फरियादी की वकीलों ने बचाई जान
