जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार सुबह ज्वेलर की दुकान पर सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने दुकान से देखते ही देखते नगदी के साथ के साथ जेवर से भरा झोला भर लिया और फरार हो गए। मामला पुलिस में जा चुका है और अब पुलिस कैमरे से तहकीकात कर रही है।
जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्टल और हथियार लेकर विजय ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में लाखों की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान के मालिक के अनुसार तीन लुटेरे अंदर घुसे और आते ही पिस्टल तानकर धमकाने लगे। एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से काउंटर का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे दो लुटेरे गहने और नकदी समेटने लगे। लुटेरे मु बांध कर पूरी तैयारी के साथ आए थे।
लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे को धमकाकर तिजोरी से नगदी निकालने को कहा। उन्होंने करीब दो मिनट में नकदी और गहनों से बैग भर लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे से हाथापाई भी की। पीड़ित परिवार के अनुसार, लुटेरे करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने लेकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों का आरोप है कि लुटेरों ने पहले रेकी की थी और पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।
- गेहूं खरीद पर सियासी घमासान: आज हरियाणा में किसानों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन,सड़कों पर उतरने की तैयारी
- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: हिसार कोर्ट में रिश्ता खत्म : अर्जुन अवॉर्डी स्वीटी बूरा और कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा का तलाक, जानें क्यों टूटा करोड़ों का यह रिश्ता?
- ट्रंप ने वार्ता से पहले फिर दी धमकी, कहा- ‘ईरान सिर्फ बातचीत के ही लिए जिंदा है’
- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव! केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन उतरे चुनावी मैदान में, जीतते हैं तो MP की चौथी सीट भी हो जाएगी खाली
- वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया ने इसे फौजिया शेख अलीम का बताया षडयंत्र, किया पोस्ट

