झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है. धनवार बाजार में दिनदहाड़े छह बदमाश फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे और एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया. आरोपियों ने खुद को अधिकारी बताकर दुकान में घुसने के बाद करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए. गिरिडीह में फर्जी GST अधिकारी बनकर आए छह बदमाश 15 मिनट में 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए. घटना CCTV में कैद हो गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। धनवार में एक ज्वेलर्स दुकान में छह अपराधियों ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। अपराधियों ने कारीगरों के मोबाइल फोन भी छीने और मुख्य कारीगर को जबरन अपने साथ ले गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, धनवार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक ज्वेलर्स दुकान में छह अपराधी फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे। इनमें से एक अपराधी पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। सभी ने दुकान में मौजूद कारीगरों से कागजात जांच के नाम पर अलमारी खुलवाई और करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर अपने थैलों में भर लिए।

जानकारी के अनुसार, अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे थे. साथ ही अपराधी मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ ले गए. पूरी वारदात को महज 15 मिनट में अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. हालांकि राहत की बात यह है कि घटना के दौरान बदमाशों की हरकतें और चेहरे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं.

बाद में अपराधी होरिहर साव को देवघर जिले के देवीपुर क्षेत्र में गाड़ी से उतार दिया. तब जाकर पता चला कि ये सभी फर्जी GST अधिकारी थे. जिसके बाद धनवार थाना को सूचना दी गई. धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फूटेज के आधार पर बदमाशों की जांच शुरू कर दी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m