गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में आयोजित भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है।
सांस्कृतिक समारोह में किया सहभाग
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।
READ MORE: ‘पूरी दुनिया में अशांति, अराजकता…’, सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- भारत आनंद-उत्साह के साथ होली मना रहा
अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश
सीएम योगी ने आगे लिखा कि भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्री नरसिंह जी की अनुकंपा से आप सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।
READ MORE: रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के… प्रदेशवासियों को CM योगी ने होली की दी बधाई, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान नरसिंह शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जो दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है, हिंदूओं की आन-बान और शान के लिए लाखों प्रचारक व स्वयं सेवक इस संगठन के सानिध्य में भारत के सनातन धर्म की परंपरा और भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर चुके हैं। हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के क्रम में आगे बढ़ रहे है।
READ MORE: जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो रिस्पॉन्स’! UP में बदहाल कानून व्यवस्था, युवकों ने पुलिस वालों की पिटाई कर फाड़ी वर्दी
सबसे बड़ा कल्चरल ऑर्गनाइज़ेशन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने RSS की तारीफ करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा कल्चरल ऑर्गनाइज़ेशन बताया। उन्होंने यह भी बताया कि RSS के 100 साल पूरे होने के सम्मान में मार्च निकाले जाएंगे। RSS के लाखों प्रचारक और स्वयंसेवक रहे हैं, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी हिंदू धर्म, भारत की सनातन परंपराओं, और भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

