दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम युवक नाबालिग से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 महीने से परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं वह इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बना रहा था। युवती की शिकायत पर आरोपी बीजेपी पार्षद शेख शाकिर के बेटे शेख अरशद पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट सहित एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
शादी के 9 दिन बाद 3500 KM पैदल यात्रा पर निकले दंपति, नवविवाहित जोड़े ने दिया ये संदेश
इस्लाम कबूल करने पर बना रहा था दबाव
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी शेख अरशद द्वारा नाबालिग लड़की पर इस्लाम कबूल करने पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी करीब 8 महीने से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था, नाबालिग के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
हिंदू संगठन ने दी चेतावनी
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठन आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है अन्यथा की स्थिति में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


