Bihar Crime: बिहार के कटिहार में एक युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर वार्ड संख्या 15 निवासी विनायक पंडित (25) के रूप में हुई है, जबकि घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत बाजार की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विनायक पंडित डिलिवरी बॉय बनकर कुमारीपुर बाजार निवासी तेज नारायण पंडित के घर पहुंचा था। तेजनारायण पंडित की छोटी बहू के साथ उसका अवैध संबंध चल रहा था। महिला का पित घर पर नहीं था। जबकि घर की बड़ी बहू दूसरे कमरे में थी। इस दौरान आरती और विनायक एक साथ कमरे में थे, थोड़ी देर बाद जब घरकी बड़ी बहू ने आरती का दरवाजा खुलाया तो दोनों कमरे में एक साथ मिले।
इस दौरान आरती कमरे से बाहर निकल गई और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान विनायक अंदर कमरे में अकेले ही मौजूद था। शनिवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा खुला तो कमरे में उसका शव लटका हुआ मिला, जिसकी सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने प्रेमिका पर साजिश के तहत अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मामले में दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, घर के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं।
मृतक के परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि, मामला संवेदनशील है, हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी चाहे जो भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


