कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश की आदर्श गौशाला लालटिपारा ग्वालियर में है, जहां मौजूद सीबीजी प्लांट पूरी क्षमता के साथ CNG गैस का उत्पादन नहीं कर पा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोबर और मंडी वेस्ट का कलेक्शन जरूरत के मुताबिक नहीं हो पा रहा है। ऐसे में गौशाला की संचालन व्यवस्था देखने वाले संत ऋषभदेवानंद महाराज ने नगर निगम से प्लांट की क्षमता को देखते हुए जरूरी गोबर और मंडी बेस्ट कलेक्शन को बढ़ाने की मांग की है।
READ MORE: सिलेंडर संकट: जिला अस्पताल की रसोई में चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन, धीमे पकने पर देर से मिला रहा खाना
दरअसल ग्वालियर नगर निगम के अधीन लाल टिपारा गौशाला प्रदेश की आदर्श गौशाला है। नगर निगम द्वारा यहां पर 5 एकड़ एरिया में सीबीजी यानी कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है, जिसके जरिए सीएनजी का उत्पादन प्रतिदिन लगभग 1200KG होता है। गौशाला का संचालन करने वाले संत ऋषभ देवानंद महाराज का कहना है कि मिडिल ईस्ट की समस्या आज हमारे लिए अवसर लेकर आई है, जिसके जरिए CBG प्लांट को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। प्लांट को यदि पर्याप्त गोबर और मंडी बेस्ट उपलब्ध हो तो सीएनजी का उत्पादन 1200 से बढ़कर 1800 kg प्रतिदिन तक हो सकता है।
READ MORE: इंदौर अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट: CM के निर्देश पर Indore पहुंची सीनियर IAS-IPS अफसरों की टीम, 8 लोगों की जिंदा जलने से हुई थी मौत
वर्तमान में जरूरत 100 टन गोबर और 20 टन मंडी वेस्ट की है,लेकिन गोबर सिर्फ 60 से 70 टन जबकि मंडी वेस्ट न के बराबर पहुंच रहा है। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर IAS टी प्रतिक राव का कहना है कि गोबर और मंडी वेस्ट का कलेक्शन बढ़ाने की कवायत तेज कर दी गई है,इसके लिए हमने एक टास्क फोर्स बनाई है, जो गोबर संग्रहण का काम देखेगी। इसके साथ ही मंडी से जो ग्रीन वेस्ट निकलता है वह सीबीजी प्लांट पर इस्तेमाल किया जा सके,इसको लेकर भी शहर की बड़ी मंडियों के साथ मीटिंग इसी सप्ताह में की जा रही है,ताकि प्लांट को क्षमता के मुताबिक गोबर और मंडी का ग्रीन बेस्ट मिल सके।
आपको बता दे की मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच एलपीजी क्राइसिस की स्थिति देखने को मिली है, यही वजह है कि अब आदर्श गौशाला और नगर निगम मिलकर अपने CBG प्लांट जैसे संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

