LSG vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट खोकर 18.4 ओवर में 165 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
गिल-बटलर की शानदार साझेदारी

गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच अहम साझेदारी ने मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया। इन दोनों के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन का योगदान देकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लखनऊ के गेंदबाजों का साधारण प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
गुजरात टाइटंस की इस जीत के साथ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि लखनऊ को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
LSG और GT की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर – जॉर्ज लिंडे
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रिसिध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर – शाहरुख खान
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

