LSG vs GT IPL 2026: आईपीएल में आज का दिन सुपर संडे होने वाला है, क्योंकि आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हैं। GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। उससे पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, इकाना की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल के मौजुदा सीजन में ऋषभ पंत की टीम LSG अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो मुकाबले जीती है और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस तीन मैचों में एक मैच जीती है और 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है। दोनों टीमें इस मैच में जीत की भरपूर कोशिश करेंगी। ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं।

LSG बनाम GT हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो यहां भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। गुजरात ने लखनऊ को अब तक चार मैचों में हराया है, तो वहीं लखनऊ भी गुजरात को 3 मुकाबलों में शिकस्त दे चुकी है। आज ऋषभ पंत की टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पिछले एक साल में काफी बेहतर हुई है। अब यहां रन बनने लगे हैं। दिन का मैच है। ऐसे में पिच के धीमे होने की भी उम्मीद है। इस सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसके बाद समीर रिजवी की शानदार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। हालांकि, दिल्ली का भी टॉप ऑर्डर ढेर हो गया था। लखनऊ में आज दोपहर का मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है।

LSG और GT की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर – मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रिसिध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर – शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H