LSG vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज खेले जा रहे डबल हेडर के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाने में सफल रही। अब गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले को जीतने के लिए 165 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

मार्करम ने संभाली पारी

LSG की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम की शुरुआत ज्यादा मजबूत नहीं रही, लेकिन ऐडन मार्करम ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 रन का योगदान दिया।

मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर जॉर्ज लिंडे ने 16 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद शमी ने नाबाद 13 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट झटककर लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

उनके अलावा अशोक शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात टाइटंस की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या लखनऊ के गेंदबाज मैच में वापसी कर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं।

LSG और GT की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर – जॉर्ज लिंडे

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रिसिध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर – शाहरुख खान

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H