लुधियाना: लुधियाना से भयानक आगजनी की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया. टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी इलाके में सोमवार दोपहर एक कपड़ा वेस्टेज गोदाम के बाहर रखे सामान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे पहले गोदाम की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद तेज लपटें निकलने लगीं। रिहायशी इलाके के बीच स्थित इस गोदाम में आग लगने से आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री के सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी गली में फैक्ट्री के सामान में आग लगने की घटना हो चुकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
- बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…

