लुधियाना. लुधियाना के कासाबाद इलाके में हुए अमन हत्याकांड को लेकर अब नाराज़गी बढ़ती जा रही है. करीब 2 महीने पहले हुए इस दर्दनाक मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार, अमन नाम का बच्चा रोज की तरह खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि बस्ती जोधेवाल और मेहरबान थाने ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और मामला दूसरे थाने का बताकर टालते रहे.
बाद में जब परिवार सलेम टाबरी थाना पहुंचा, तब भी शुरूआती दिनों में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.करीब 4-5 दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.कुछ दिनों बाद अमन का शव कासाबाद इलाके की झाड़ियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.इस मामले में अब आरोपी की पहचान अजय सिंह पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और कासाबाद में ही रह रहा था.

परिजनों का आरोप है कि अजय सिंह पर पहले से ही एक 7 साल के बच्चे के रेप का मामला दर्ज है, और उसी ने अमन की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया.वहीं, जब सलेम टाबरी चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी को 20 साल की सजा हो चुकी है, लेकिन परिवार इस बयान से संतुष्ट नहीं है.
धरने पर बैठे लोग
इंसाफ न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे लुधियाना शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ और कई प्रमुख रास्तों पर जाम जैसी स्थिति बन गई. परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेंगे.
- Rajasthan News: बाड़मेर में आर-पार की जंग, विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ FIR दर्ज, छोटू सिंह रावणा ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला
- 452वां श्रीमूलक जयंती महोत्सवः 225 साल बाद सीताराम अष्टयाम लीला का होगा दर्शन, इस दिन मोहन भागवत करेंगे मलूकदास महाराज की समाधि का पूजन
- Odisha News : सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए e-KYC किया अनिवार्य
- ‘एक तरफ मुसलमानों के प्रति नफरत, दूसरी तरफ पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट, कैसे?’ पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, बोले- मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा
- बीजेपी से CM बनने पर बिहार में फिर से चालू होगा शराब! शराबबंदी के 10 साल पूरे होने पर मिला यह बड़ा हिंट
