लुधियाना। लुधियाना के गुरबख्श नगर से सनसनीखेज बात सामने आई है। जिसमें एक खाली प्लॉट से 30 वर्षीय दविंदर की बॉडी एक ड्रम में मिला। यह शव को वहां रहने वाले लोगों ने देखा जिसके बाद वहां के लोग दहशत में आ गए। ड्रम में लाश सड़ चुकी थी, जिसकी बदबू आसपास फैली हुई थी। पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही फॉरेसिक टीम भी इस केस की जांच में लगी हुई है।

जानकारी है कि मुंबई से लौटे दविंदर का शव तीन टुकड़ों में था, आधा जला हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मृतक के दोस्त शेरा को एक साथी के साथ ड्रम ले जाते देखा है, जिससे वह मुख्य संदिग्ध बन गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इलाके को सील करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार दविंदर का शव तीन हिस्सों में बंटा हुआ मिला। उसका आधा शरीर जला हुआ था जबकि आधा शरीर एक सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरा मिला। क्या कारण है कि उसकी हत्या की गई यह अभी खुलासा नहीं हुआ है। बेटे की हत्या की खबर सुनने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
- LSG vs GT: जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में हुए शामिल
- कोई कमी नहीं होनी चाहिए! PM मोदी के दौरे से पहले CM धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी: सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए, ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर भड़के

