लुधियाना: खन्ना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टिम ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सौदागर सिंह सराओ को पायल इलाके से पकड़ लिया है। आरोपी पर एक आढ़ती को फोन कर रकम मांगने का आरोप है। अनुमान है कि वह पहले भी लोगों को इस तरह परेशान कर रहा होगा
पुलिस जांच के अनुसार, पायल क्षेत्र के एक आढ़ती को कॉल कर 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि इस फिरौती की साजिश ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत सिंह और उसके पिता सौदागर सिंह द्वारा रची गई थी।

सबूतों के आधार पर पुलिस ने सौदागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। खबर यह भी है कि आरोपी दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता है।
- ‘पिता जी की तरह….’, CM नीतीश के इस्तीफे पर बेटे निशांत की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कर दी ये बड़ी मांग
- मौत का झूला: खेल-खेल में साड़ी ने रोक दी सांसें, जानिए मासूम ने कैसे तोड़ा दम?
- सोनिया गांधी की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट, कहा- सेहत में हो रहा सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से दी छुट्टी
- गुणवत्ता से समझौता नहीं! 55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का CM धामी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- बीजू पटनायक पर विवादित टिप्पणी को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का जोरदार विरोध
