लुधियाना : लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 में आग फैलने के कारण भगदड़ मच गई। अचानक आंगन से लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
लुधियाना में गैस लीक होने के कारण एक आंगन में भगदड़ मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने 4 कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 7 लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस अवैध रूप से भरी जा रही थी। यह हादसा गैस भरते समय हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्यासपुरा इलाके की सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 में आग फैलने से भगदड़ मच गई। अचानक आंगन से लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण कमरों में रहने वाले लोग झुलस गए। 7 साल की बच्ची और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्ची की पहचान शिवानी और उसकी मां फूलमती (35) के रूप में हुई है।
मां-बेटी को बचाने गए 5 लोग झुलसे
मां-बेटी को आग से बचाने गए पांच अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों ने पुलिस चौकी ग्यासपुरा को सूचना दी। फूलमती के पति दरोगा प्रसाद ने बताया कि वह सम्राट कॉलोनी में आंगन में रहता है। आंगन की देखभाल करने वाला व्यक्ति उनके पास वाले कमरे में बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहा था।

जानकारी देते हुए दरोगा प्रसाद ने बताया कि जब उनकी पत्नी देर रात खाना बना रही थी, उसी समय उनके पड़ोस में एक व्यक्ति सिलेंडर में गैस भर रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गई और अचानक आग लग गई, जिसके कारण उसकी पत्नी, बेटी और छोटा भाई कृपा शंकर बुरी तरह झुलस गए। फूलमती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत रेफर कर दिया।
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप
- नीतीश जी! जाते-जाते अपनों को ही सौंपें सत्ता, RJD सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने रखी शर्त
- चेहरे पर गहरे घाव, दोनों पैर भी काम नहीं कर रहे… गंभीर रूप से जख्मी हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हवाई हमले में हुए थे घायल
- राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद करनाल में दीपेंद्र हुड्डा का कल होगा अभिनंदन समारोह
