लुधियाना। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। करीब 12 थाने की पुलिस एक अपराधी को खोज रही थी जो लगातार अपने जाल के लोगों को फंसा कर ठगी का काम करता था। जानकारी मिली है कि कभी प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी तो कभी एनआरआई से ठगी करने वाले ठग को थाना साहनेवाल की पुलिस ने पकड़ा है। पंजाब के इस ठग के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह उसके साथ इस ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट करती थी।
आरोपित 12 थानों की पुलिस के लिए वांटेड था और पांच मामलों में उसे भगौड़ा करार किया था। आरोपितों की पहचान जय इंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी मनमीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

एसएचओ साहनेवाल वरिंदरपाल उप्पल ने बताया कि आरोपित प्रॉपर्टी के जाली दस्तावेज, जमीनों के खरीद-फरोख्त और इसी तरह से एनआरआई को ठगता था। आरोपित 2022, 23, 24 में दर्ज पांच मामलों में अदालत से भगौड़ा था। वीरवार को सूचना मिली थी आरोपित साहनेवाल के इलाके में अपनी पत्नी के साथ घूम रहा है। पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।
- बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपेंगे सीएम योगी, लखीमपुर खीरी के चार गांवों में किया गया है पुनर्वासित
- बोरवेल में फंसे मासूम ‘भागीरथ’ को बचाने की जद्दोजहद जारी: परिवार की अटकी सांसें, कलेक्टर-एसपी मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- पॉकेट गवाहों की ‘फैक्ट्री’ बना मऊगंज: 50 मिनट में 6 FIR और गवाह वही पुराना, आखिर किसे चुनौती दे रहे हैं ये थानेदार ?
- योगा गार्डन से हनुमानजी की प्रतिमा हटाने पर बवाल : बजरंग दल ने किया नगर निगम का घेराव, आयुक्त और महापौर के खिलाफ FIR की मांग
- बहादुरगढ़ में ‘दृष्टि’ सिटी सर्विलांस सिस्टम का शुभारंभ, AI से लैस 157 CCTV कैमरों से शहर होगा और सुरक्षित

