खन्ना। लुधियाना के खन्ना स्थित सिंह एवेन्यू की गली नंबर-2 से बेअदबी की एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। यहां अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गुटका साहिब के अंग (पन्ने) फाड़कर गली में बिखेर दिए गए। इस घटना के बाद सिख संगठनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। एक फुटेज में एक बच्चा गुटका साहिब के अंगों को फाड़कर गली में बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर बच्चे का इस्तेमाल किया गया है। लोगों ने इलाके में रह रहे प्रवासियों पर शक जाहिर करते हुए उनके दस्तावेजों की जांच की मांग की है।
SGPC और राजनीतिक दलों ने जताया विरोध
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस मामले में पुलिस को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खन्ना हल्का प्रधान यादविंदर सिंह यादू ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगत सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

पुलिस की अपील
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दिख रहे बच्चे के साथ-साथ इस साजिश के पीछे छिपे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हम लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हैं।
- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी: सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए, ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर भड़के
- CG Crime News : चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
- PoK-अफगान बॉर्डर के पास चीन ने बसाया नया शहर, भारत ने कहा-इन प्रयासों से नहीं बदलेगी सच्चाई
- LSG vs GT IPL 2026: गुजरात ने लखनऊ को उसी के घर में दी पटखनी, 7 विकेट से जीता मुकाबला, कप्तान गिल और बटलर के अर्धशतक
- जिस मां की अर्थी को कंधा देने निकला था बेटा, खुद उसी के साथ पंचतत्व में हुआ विलीन

