लुधियाना : लुधियाना में एक खड़ी कार में आग लगने से खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भयानक आग लगने के बाद वहां पर खड़े लोगों ने अपने सुझबुझ से कार में पानी डाल कर बड़े हादसा को टाला।
यह घटना मन्ना सिंह नगर में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर पार्क की है। जहां खड़ी आई 20 कार को आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी किसी को भी नहीं हुई है। बड़ी बात यह है कि कार में आग बढ़ने के कारण वहां से गुजरी हाई वोल्टेज तारों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद तुरत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी अभी सामने आई है कि वहीं पर पास में ही एक फैक्ट्री थी। अगर आग और बढ़ती तो वह फैक्ट्री तक पहुंच जाती और एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता। फायर ब्रिगेड की टीम और वहां पर खड़े स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आपको काबू में पाया है।
- दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने अपने ही बच्चो की गला रेत कर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में फैली सनसनी
- हाइवे पर मौत का सफरः रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी कार, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- नाबालिग से दरिंदगी के मुख्य आरोपी की संदिग्ध मौत, पुलिस के पहुंचने से पहले ही जला दी गई लाश!
- Jaipur Police Kalika Unit: जयपुर में मनचलों की शामत: कालिका टीम ने 23 मजनुओं को सिखाया सबक, फोन में सेव कर लें ये 5 सुरक्षा नंबर
- 24 घंटे CCTV निगरानी में रहेगा रथ खला: सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में लगाए जाएंगे 2 PTZ समेत 12 हाईटेक कैमरे

