लुधियाना। लुधियाना में आज देर रात नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस और हथियारबंद बदमाशों के बीच जोरदार एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्तौल, 50 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पंजाब के लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तलब किया और घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, सुरक्षा कारणों से इस समय घटना के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। जांच चल रही है। सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिकत इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात कर दी गई हैं। सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया हैं। इस बात की भी आशंका व्यक्त की गई हैं भारी मात्रा में ग्रेनेड और हथियारों के साथ ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं।
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे

