लुधियाना : लुधियाना के श्याम नगर में स्वास्थ्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर पर छापेमारी की, जहां नकली देसी घी बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 40 किलो नकली घी, 3 किलो सूखा दूध और 10 किलो क्रीम बरामद की गई। छापेमारी में पुलिस को भी शामिल किया गया हैं। इस दौरान लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप आहलूवालिया भी मौके पर मौजूद रहें। स्वास्थ्य विभाग ने दीवाली के त्योहार से पहले नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी हैं।
विभिन्न स्थानों पर टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है, ताकि नकली दूध, पनीर और देसी घी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप आहलूवालिया ने बताया कि इस घर में नकली घी बनाने का काम चल रहा था। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस दंपति के खिलाफ पहले भी नकली खाद्य पदार्थ बनाने के कई मामले दर्ज हैं।

पति फरार, पत्नी हिरासत में
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान पति मौके से फरार हो गया, जबकि पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। यह दंपति पहले भी एक मामले में भगोड़ा घोषित हो चुका है। वर्ष 2017 और 2020 में भी इनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, और 2023 में इन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सस्ते दामों के लालच में नकली देसी घी या पनीर न खरीदें। इस मामले में आगे की जांच जारी हैं।
- दिल्ली मेट्रो के बाद ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की सुरक्षा CISF को सौंपी, हाई-स्पीड ट्रांजिट सिस्टम को मिला मजबूत सुरक्षा कवच
- Video : युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की घंटों मशक्कत जारी
- अंबेडकर जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा सरप्राइज, मंत्री लखींद्र पासवान ने किया ऐसा ऐलान, जिससे बदल जाएगी छात्रों की तकदीर!
- MP में सहकारी बैंकों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर फैसला जल्द, नियुक्तियों के बाद चुनाव कराने की प्लानिंग
- मौज-मौज में आई मौतः लखनऊ से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे 3 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान

