जलालाबाद : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जलालाबाद शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसके अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से 10.68 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाने की महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने किया। अब यहां के हर घर में साफ पानी लोगों को उपलब्ध हो पाएगा।
इस अवसर पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि यह शहर की एक पुरानी मांग थी। पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी हुई थी, जिससे सीवरेज का पानी मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। कई इलाकों में तो पहले पाइपलाइन थी ही नहीं। ऐसे में पंजाब सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की सरपरस्ती में यह कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने इसके लिए सन्नी आहलुवालिया का भी आभार प्रकट किया।

21 किमी लंबी पाइप लाइन बिछेगी जानकारी के अनुसार इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 21 किलोमीटर लंबी डी.आई.के-7 पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 2050 घरों को नए पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन सड़कों की खुदाई होगी। उन्हें भी साथ-साथ दुरुस्त किया जाएगा।
- ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान… सुबह आने वाली संतरागाछी हमसफर रात को पहुंची, आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस भी देर से चले
- Junaid Khan और Sai Pallavi की Ek Din का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म …
- LPG Crisis in Delhi High Court: मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद
- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- ‘क्या राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में नेताप्रतिपक्ष पर बरसे रविशंकर प्रसाद
