शब्बीर अहमद, भोपाल। ईरान-इजराइल के बीच तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं। प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां हर संभव मदद मिलेगी। प्रदेशवासियों से अपील है कि जरूरत होने पर तुरंत संपर्क करें।
खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए बड़ी पहल की गई है। प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही एमपी सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया। खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को हर संभव सहायता मिलेगी। अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन के लिए गए नागरिक मदद ले सकेंगे। कंट्रोल रूम की मदद से मध्यप्रदेश सरकार की ओर से संबंधितों को भारत सरकार और संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह करें संपर्क
- हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
- व्हाट्सएप: 9818963273
- ईमेल: [email protected]
प्रदेशवासियों से अपील है कि आवश्यकता होने पर तुरंत संपर्क करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

