कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के कर्मचारियों को पदोन्नति के मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया है और केंद्र सरकार की ओर से दायर चुनौती को खारिज कर दिया।
READ MORE: MP में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम! शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, 15 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड करें फीस और किताबों का ब्यौरा
जबलपुर बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि RPF कर्मचारियों की चयन और पदोन्नति प्रक्रिया में कोई खामी नहीं पाई गई। CAT ने पहले इन कर्मचारियों को पदोन्नति देने का आदेश दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने केंद्र की याचिका को पूरी तरह खारिज करते हुए CAT के फैसले को जायज और वैध करार दिया।
READ MORE: MP में कृषि कैबिनेट को होगी शुरुआत: किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान
इस फैसले से जबलपुर निवासी समेत कई RPF कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से लंबित पदोन्नति का इंतजार अब खत्म हो गया है। कोर्ट ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार थी और इसमें कोई अनियमितता नहीं है। यह फैसला RPF कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर लेकर आया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


