दुर्गेश सिंह राजपूत ,नर्मदापुरम। स्थानीय साईं कृष्णा रिसॉर्ट में ‘न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़’ और ‘लल्लूराम डॉट कॉम’ के विशेष कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य: नर्मदापुरम’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सोनिया मीना और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिले की विकास संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक ने नर्मदा को स्वच्छ बनाने की कही बात
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने विस्तार से चर्चा की। नर्मदा नदी के स्वच्छता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मां नर्मदा को स्वच्छ बनाने का काम जारी है। उन्होंने स्वीकार किया कि काम में और गति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को मंच देने पर न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम का आभार माना।

कलेक्टर ने साझा की आईपीएस से आईएएस बनने के सफर की कहानी
कलेक्टर सोनिया मीणा ने जिले की प्रगति के विषय में बताते हुए कहा कि किसान कल्याण, उद्योग और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने ‘नर्मदा लोक’ के चरणबद्ध विकास और पर्यटन में हो रहे नए नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने आईपीएस से आईएएस बनने तक का सफर तय किया।
एसपी ने साझा किए अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। आईआईटी पृष्ठभूमि से आने वाले एसपी ने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने की बारीकियां सिखाईं और सिविल ड्रेस में अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई के अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुरम के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले, डीएसपी यातायात नर्मदापुरम संतोष मिश्रा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, बॉलीवुड अभिनेता शरद सिंह, आशीष चटर्जी डायरेक्टर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम, कंचन पिरथानी पटवारी, मनजीत सिंह कुशवाहा मैनेजर विनोसिटी माइनिंग, मुदस्सर अलीम मैनेजर विनोसिटी माइनिंग, अनुराग अग्रवाल डायरेक्टर अग्रवाल ग्रुप नर्मदापुरम और होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत शामिल रहे।
कार्यक्रम में न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़’ और ‘लल्लूराम डॉट कॉम’ के समाचार संपादक अभिलाष मिश्रा, स्टेट न्यूज कोऑडिनेटर एमपी राकेश चतुर्वेदी, एमपी हेड सेल्स अनुज तिवारी और एमपी एडमिन व टेरिटरी मैनेजर रवि सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

